फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान शिव कथा आज से

विज्ञापन
कथा की जानकारी देते स्वामी।
विज्ञापन
नौशेरा। दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के तत्वाधान में भगवान शिव कथा का कार्यक्रम रविवार से 30 जून तक सायं 6 से रात्रि 9 बजे तक सामुदायिक हॉल, नजदीक तहसील कार्यालय कालाकोट में किया जा रहा है। इसमें आशुतोष महाराज की शिष्या साध्वी सुमेधा भारती अन्य संगीतज्ञ के साथ पधार रहे हैं। कथा में भगवान शिव के अद्भुत श्रृंगार और उनकी दिव्य लीलाओं के आध्यात्मिक रहस्य को संगीत से प्रस्तुत किया जाएगा।
विज्ञापन

राष्ट्रप्रेम, नशाखोरी, पर्यावरण संरक्षण, भ्रूण हत्या आदि विषयों से भी लोगों को कथा के माध्यम से जागरूक किया जाएगा। यह जानकारी संस्थान के प्रचारक स्वामी सुचेतानंद ने दी। उन्होंने बताया सभी क्षेत्र निवासी कार्यक्रम में हिस्सा लें और कथा का श्रवण कर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें