फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शनि धाम में चल रहा महोत्सव संपन्न

विज्ञापन
शनि मंदिर में माथा टेकते श्रद्धालु।
विज्ञापन
जम्मू। जिले के अखनूर अनुमंडल के छंब ज्यौड़ियां क्षेत्र में स्थित शनि धाम में चल रहे महोत्सव का शनिवार को समापन हो गया। कार्यक्रम शनि देव सेवा समिति की ओर से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हवन, यज्ञ पूजा जारी रही। भक्तों ने शनि देव के दर्शन कर स्वयं को लाभार्थी बनाया।
विज्ञापन

समिति की ओर से देश-विदेश में मौजूद शनि भक्तों के लिए महिमा कुलदेव जी चैनल पर सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम के दौरान भंडारा लगाया गया, जिसमें श्रद्धालुओं को पैकिंग प्रसाद व अन्य लंगर प्रदान किया वितरित किया गया। समिति के अध्यक्ष अभिषेक गुप्ता ने कहा कि हर साल की तरह, शनि देव सेवा समिति एक बड़े पैमाने पर कार्यक्त्रस्म आयोजित करती है जिसमें विभिन्न हिस्सों से हजारों भक्त भाग लेते हैं। उन्होंने कहा कि यहां विश्व प्रसिद्ध शनि प्रतिमा स्थापित की गई है, जिसे देखने के लिए लोग आते हैं। इस अवसर पर शनि देव सेवा समिति के सभी सदस्य उपस्थित थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें