फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगोष्ठी में डॉ. बीआर आंबेडकर की जीवन यात्रा पर डाला प्रकाश

विज्ञापन
विज्ञापन
नौशेरा। डिग्री कॉलेज के समाज शास्त्र विभाग ने एनएसएस इकाई के सहयोग से आजादी का अमृत महोत्सव के बैनर तले डॉ. बीआर आंबेडकर जीवन यात्रा के विभिन्न पहलू विषय पर बुधवार को संगोष्ठी का आयोजन किया। संगोष्ठी के मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. सुरिंदर. कुमार शर्मा रहे। उन्होंने कॉलेज के फैकल्टी को संगोष्ठी आयोजन के लिए बधाई दी और छात्रों को डॉ. आंबेडकर के सामाजिक और राजनीतिक विचारों का पालन करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने डॉ. आंबेडकर के जीवन और भारतीय संविधान के निर्माण में उनके अपार योगदान पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

संगोष्ठी की शुरुआत एचओडी समाज शास्त्र रजत भारद्वाज के स्वागत भाषण से हुई। जिन्होंने डॉ. आंबेडकर के जीवन और दर्शन पर विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। संगोष्ठी में महाविद्यालय के लगभग 20 विद्यार्थियों ने भाग लिया और विविध पहलुओं पर प्रकाश डाला। पूरे कार्यक्रम की कार्रवाई का संचालन इनाम उल हक ने किया। संगोष्ठी में सहायक प्रोफेसर दविंदर कुमार, प्रो. शिवानी परिहार, सहायक प्रो. मोनिशा बंधु, लेक्चरर रजनी देवी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें