फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजोरी के जवाहर नगर मै धूम धाम से निकाली भैरव नाथ की झांकी

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। होली पर्व को लेकर शहर व जवाहर नगर में निकाली जाने वाली भैरवनाथ की झांकी वीरवार को धूमधाम से निकाली गई। झांकी के चलते सुबह से ही जवाहर नगर के प्राचीन शिव मंदिर में भक्तों का तांता लगना शुरू हो गया था। परंपरा के अनुसार दोपहर बाद करीब तीन बजे पूजा-अर्चना के साथ बाबा भैरवनाथ की झांकी निकलते ही नगर का वातावरण भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन

भैरवनाथ का नृत्य देखने और भैरव के हाथ से चिमटे की मार खाने के लिए होड़ लगी थी। महिलाएं, युवतियां, बच्चे सभी भैरवनाथ का नृत्य देखने के लिए उमड़ पड़े। नगाड़ों की थाप पर भैरवनाथ का वेश धारण किए युवा नृत्य करते जवाहर नगर के प्राचीन शिव मंदिर से होते निकले। इसके बाद झांकी वापस शिव मंदिर पहुंची। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें