फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिग्री कॉलेज में ऑनलाइन स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन

विज्ञापन
सरकारी डिग्री कालेज नौशेरा मे आनलाइन स्लोगन लेखन प्रतियोगिता
विज्ञापन
नौशेरा। डिग्री कॉलेज के रसायन विज्ञान विभाग के सहयोग से युवा दिवस पर इट्स ऑल इन द माइंड विषय पर ऑनलाइन स्लोगन लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसका मुख्य फोकस इस बारे में जागरूकता फैलाना रहा कि युवाओं को कैसे प्रोत्साहित और निर्देशित किया जाए। ताकि वे समाज के उत्पादक सदस्य बन सकें।
विज्ञापन

स्वामी विवेकानंद की शिक्षाओं को समाहित करने और युवाओं को बढ़ावा देने के लिए डिग्री कॉलेज में राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रविष्टियों में से शीर्ष तीन नारों का चयन किया गया। श्रुति सिंह व फिरदोस अहमद अंजुम ने पहला, अंकुश भारद्वाज ने दूसरा और मुस्कान शर्मा ने तीसरा स्थान हासिल किया। कार्यक्रम का आयोजन प्रो संजय कुमार, सोनिका देवी और किरण बाला ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें