नौशेरा। खालसा पंथ के संस्थापक श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में छठी पातशाही गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की तरफ से अखंड पाठ की शुरुआत के साथ नगर कीर्तन का शुभारंभ हुआ। इस दौरान जो बोले सो निहाल... के जयघोष गूंजते रहे।
श्री गुरु ग्रंथ साहिब को विशेष वाहन में पालकी रखी गई थी। आयोजन में सैकड़ों की संख्या में संगत ने भाग लिया। ढोल नगाड़ों के साथ नगर कीर्तन की शुरुआत हुई। इससे सबसे आगे चल रहे पंज प्यारे विशेष आकर्षण का केंद्र रहे।
नगर कीर्तन मुख्य बाजार, मुख्य बस स्टैंड, झांगड़ चौक से होते हुए वापस छठी पातशाही गुरुद्वारा पहुंची। इस दौरान युवाओं ने हैरतअंगेज करतब भी दिखाए। नगर कीर्तन का जगह-जगह फूलों से स्वागत किया गया।