फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीम राव अंबेडकर के पदचिन्हों पर चलकर भाईचारा बनाए रखें :

विज्ञापन
राजोरी भीम राव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम के फोटो - फोटो : RAJOURI
विज्ञापन
राजोरी। डॉ. भीम राव आंबेडकर की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन ने आजादी का अमृत महोत्सव के एक हिस्से के रूप में जिले भर में महा परिनिर्वाण दिवस मनाया। इस अवसर पर आंबेडकर पार्क में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि उपायुक्त राजेश के. शवन ने डॉ. आंबेडकर को पुष्पांजलि अर्पित की। प्रासंगिक रूप से भारत हर साल 6 दिसंबर को महा परिनिर्वाण दिवस के रूप में डॉ. आंबेडकर की पुण्यतिथि के रूप में मनाता है। जिन्हें संविधान का पिता भी कहा जाता है। उन्होंने देश में दलितों के आर्थिक और सामाजिक सशक्तीकरण के लिए भी लड़ाई लड़ी। उपायुक्त ने कहा कि डॉ. आंबेडकर ने अपना जीवन अंग्रेजों से भारत की आजादी के लिए समर्पित कर दिया और साथ ही समाज में समरसता को प्रेरित करने के लिए बहादुरी से लड़ाई लड़ी। डॉ. आंबेडकर सदियों तक प्रेरणा स्रोत के रूप में रहेंगे और भारत उनके महान योगदान को कभी नहीं भूल सकता और जनता से राष्ट्र की प्रगति के लिए उनके विचारों का पालन करने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें