एकल अभियान संगठन राजोरी अंचल का संपन्न कार्यक्रम में पूजन करते लोग।
- फोटो : RAJOURI
राजोरी। एकल अभियान संगठन राजोरी अंचल का तीन दिवसीय नवीन आचार्य चयन वर्ग सोमवार कोे संपन्न हुआ। अंचल राजोरी के संच कालाकोट, डांगरी, नारियां, बुद्धल, डुंगी, पोठा के अनेक गांव से आचार्य शामिल हुए।
सोमवार सुबह 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक अलग-अलग सत्र होते रहे। उनमें एकल अभियान की संपूर्ण जानकारी बताई गई और इसके काम की जानकारियां जानकारी दी गईं। वर्ग को चलाने के लिए समिति की तरफ से शक्ति शर्मा का पूरा सहयोग मिलता रहा। समारोह में एकल अभियान संभाग जम्मू की ओर से ग्राम स्वराज योजना प्रमुख विजय कुमार ने कहा कि अब आपका कार्य अपने गांव में लोगों को संगठित करके बच्चों को पढ़ाने के साथ-साथ वहां की समितियों का गठन करना और पंच मुखी योजना गांव में लागू करने का काम करना है। समारोह में राजोरी भाग के प्रमुख जसपाल, कार्यालय प्रमुख कुलबीर सिंह अंचल, अभियान प्रमुख प्रह्लाद सिंह, रचना देवी, मुल्ख राज, प्रीतम सिंह, सिमरन देवी, निगम रैना, मंजू देवी ने योगदान दिया।