फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने बनाई मनमोहक रंगोली

विज्ञापन
राजोरी में हैप्पी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बच्चों ने बनाई रंगोली।
विज्ञापन
राजोरी। हैप्पी सीनियर सेकेंडरी स्कूल जवाहर नगर में बुधवार को दीपावली के उपलक्ष्य में दीया, थाली, कलश सज्जा व रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान 10वीं और बारहवीं कक्षा तक के बच्चों ने भाग लिया तथा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बच्चों ने बड़ी मनमोहक रंगोली बनाई। प्रधानाचार्य नीलू बक्शी ने बच्चों के सजाए कलश, थाली, दीयों व रंगोली का अवलोकन किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के दौरान सभी ने एक-दूसरे से बेहतर प्रदर्शन करने के लिए विभिन्न रंगों, शीशों, गोटे तथा सजावटी सामान का प्रयोग किया। प्रधानाचार्य ने कहा कि दीपावली पर्व हमारे देश का प्रमुख त्योहार है। इस दिन सभी लोग आपसी मतभेद भुलाकर मिलते हैं। स्कूल द्वारा ऐसे आयोजन किए जाते हैं ताकि बच्चों को उनकी सभ्यता व संस्कृति का ज्ञान हो। प्रधानाचार्य ने बच्चों को धनतेरस, दीपावली व भाईदूज की बधाई दी। साथ ही उन्हें उपहार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें