नौशेरा मे करवाचौथ के व्रत पर पुजा अर्चना करते हुए।
नौशेरा। क्षेत्र में रविवार को करवाचौथ का पर्व धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मंदिरों में पूजन करने वालों की भीड़ उमड़ी। दूसरी तरफ बाजार में भी रोनक रही।
सुबह महिलाओं ने सरगी खाकर दिन भर निर्जल व्रत रखकर पति की लंबी उम्र की दुआ मांगी। गणेश पूजन कर करवे घुमाए, पैन प्यारी वीरा, चीन चडे़ ते पानी पीना व्रत पूजन के बाद चंद्रमा को छलनी में दर्शन कर अर्घ्य दिया। पति के चरण स्पर्श कर उसके हाथ से पानी पीया और व्रत तोड़ा। महिलाओं में गुड़िया वर्मा, अंजली शर्मा, डॉली वर्मा, डिंपी कोहली, राखी कोहली, भावना शर्मा, पूजा शर्मा आदि ने बताया कि साल भर में आने वाले करवाचौथ के व्रत का हमें बेसब्री से इंतजार रहता है।