नौशेरा। ठाकुरद्वारा में श्रीश्री 1008 महामंडलेश्वर संतोष दास मौनी महाराज की देखरेख में चल रही रामलीला मंचन कर रहे कलाकारों ने विभिन्न प्रकार के दृश्य दिखाकर दर्शकों का मन मोहा।
शाम सात से 11 बजे तक रामलीला मंचन किया जा रहा है। मौनी महाराज ने लोगों से कहा कि दिन में रामकथा व रात को रामलीला की जा रही है। आप सब लोग रामकथा व रामलीला में पधार कर जीवन सफल करें। 22 अक्टूबर को नगर में विमान से पुष्प वर्षा की जाएगी। संत सम्मेलन भी होगा।