फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिगेडियर उस्मान को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
ब्रिगेडियर मोहम्मद उस्मान को सलामी देते सैन्य अधिकारी।
विज्ञापन
नौशेरा। 5 जम्मू-कश्मीर बटालियन एनसीसी पुंछ के एनसीसी कैडेटों ने बुधवार को सीमावर्ती गांव झंगर के पास युद्ध स्मारक पर नौशेरा के शेर ब्रिगेडियर मोहम्मद उस्मान, एमवीसी (मरणोपरांत) को श्रद्धांजलि दी। इस कार्यक्रम में कैडेटों ने स्मारक पर सफाई अभियान चलाया। कैडेट्स और कमांडर ब्रिगेड गार्ड ऑफ ऑनर और औपचारिक ड्रिल के अधिकारियों द्वारा माल्यार्पण के दौरान स्मारक पर पौधरोपण किया गया।
विज्ञापन

एनसीसी कैडेटों ने देशभक्ति गीत गाया। कैडेटों में से एक ने भाषण दिया। कार्यक्रम का समापन कैडेटों के साथ कमांडर 80 इंनफेंटरी ब्रिगेड बातचीत के साथ हुआ। इस दौरान उन पलों को याद किया गया जिसके कारण ब्रिगेडियर उस्मान को नौशेरा के शेर का खिताब दिया गया। उन्होंने कैडेटों से कहा कि आमतौर पर देश के युवाओं के लिए युद्ध के नायक एक वास्तविक रोल मॉडल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें