फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन लेखन में श्रेया को मिला पहला स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
नौशेरा। पंजाबी विभाग और सरकारी डिग्री कॉलेज के रसायन विज्ञान विभाग ने भारत की स्वतंत्रता में स्वतंत्रता सेनानियों की भूमिका विषय पर ऑनलाइन निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. सुरिंदर कुमार शर्मा ने की। इस आयोजन का उद्देश्य छात्रों में बलिदान और देशभक्ति की भावना जाग्रत करना और भारत के स्वतंत्रता संग्राम के दौरान स्वतंत्रता सेनानियों, विशेष रूप से गुमनाम नायकों के योगदान को प्रदर्शित करना था। नौशेरा की छात्रा श्रेया गंबले ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विभिन्न कॉलेजों के छात्रों ने भाग लिया। निर्णायक मंडल के सदस्य प्रो. रजत भारद्वाज, प्रो. इनाम उल हक और प्रो. हर्षल शर्मा ने परिणाम घोषित किया। शीर्ष तीन पदों को ई-सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया। दूसरा स्थान प्रिया कपूर जीडीसी नौशेरा को दिया गया। जबकि प्रतियोगिता में जीडीसी नौशेरा की गगनदीप कौर और सवी भसीन ने तीसरा स्थान हासिल किया। कार्यक्रम का आयोजन प्रो. संजय कुमार एचओडी केमिस्ट्री और प्रो. गुरजीत सिंह एचओडी पंजाबी द्वारा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें