राजोरी में दिव्यांगों को वितरित किए गए कृत्रिम अंग।
राजोेरी। दिव्यांगों की समस्याओं को कम करने के लिए उपायुक्त राजेश के. शवन ने समाज कल्याण विभाग की तरफ से आयोजित सामाजिक अधिकारिता शिविर में 173 लाभार्थियों को सहायता प्रदान की। उनमें 13 ट्राइसाइकिल, 24 व्हीलचेयर, 7 सीपी चेयर, 50 हियरिंग एड, 84 एल्बो बैसाखी, 10 कृत्रिम अंग, 32 कैलिपर, 44 एक्सिला क्रच, 9 वॉकिंग स्टिक और 10 स्मार्ट केन शामिल हैं।
उपायुक्त ने जिले के दिव्यांगों को आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए समाज कल्याण विभाग और भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम की सराहना की। कहा कि सरकार ने समय-समय पर दिव्यांगों के कल्याण के लिए कई उपाय किए हैं, जिसमें पेंशन, मुफ्त शिक्षा, चिकित्सा, यात्रा, व्यावसायिक कार्यक्रम आदि शामिल हैं। बड़ी संख्या में इस श्रेणी के लोग इनका लाभ उठा रहे हैं। उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन जिले के दिव्यांगों को बेहतर सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उनके कल्याण के लिए उनके कष्टों को कम करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।