फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक पशु तस्कर दबोचा, कई तस्कर फरार

Wed, 12 Oct 2016 07:01 PM IST
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
smuggling of cows - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुगल रोड के रास्ते से कश्मीर घाटी जाने वाले पशु तस्करों के खिलाफ छेड़ी गई विशेष मुहिम के तहत जिला पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार कर 14 पशुओं को मुक्त करवाया है।
विज्ञापन


एसएसपी राजोरी राजेश्वर सिंह के अनुसार राजोरी पुलिस की एक टीम ने एसएचओ चमन गोरका और डीएसपी हेडक्वार्टर हमीद चौधरी की अगुवाई में शहर के दरहाली पुल पर विशेष नाका लगा रखा था। नाके के दौरान पुलिस ने पशुओं से लदे एक टाटा मोबाइल को रोका और उसमें सवार एक तस्कर गुलाम मुस्तफा निवासी थन्नामंडी को दर दबोच कर वाहन से चार पशुओं को मुक्त करवाया।

उधर मंजाकोट पुलिस ने एसडीपीओ जाकिर शाहीन मिर्जा की अगुवाई में पुलिस टीम ने नाके के दौरान पशुओं से लदे दो टाटा मोबाइल वाहनों को रोका। पुलिस को देखते ही पशु तस्कर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं पुलिस ने टाटा मोबाइल को जब्त कर 10 पशुओं को मुक्त करवा दिया। एसएसपी के अनुसार फरार तस्करों की धर पकड़ के लिए छापामारी की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें