फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी पीने पर दलित को पीटकर कर दिया अधमरा

Wed, 12 Oct 2016 06:58 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
एक प्यासे दलित को चाय की दुकान पर रखे घड़े से पानी निकालकर पीना बहुत मंहगा पड़ा। दलित के इस कृत्य की सजा दुकानदार और उसके साथियों ने हाथों-हाथ दे डाली। सबके सामने उसे जलील कर बुरी तरह पीटा गया। घाटमपुर कोतवाली के नंदना गांव में मामले के संबंध में चार लोगों के खिलाफ मारपीट और हरिजन एक्ट के तहत अभियोग दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


नंदना गांव निवासी शंकर पासी पुत्र सोहन लाल ने बताया कि मंगलवार शाम वह दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस से लौटकर आया था। रात्रि आठ बजे वह गांव के चौराहा स्थित कन्हैया चौधरी की चाय-पान की दुकान पर खड़ा हो गया, उसे प्यास लगी थी। इस पर उसने दुकान में रखा जग उठाया और घड़े से पानी निकालकर पीने लगा। इस बात पर नाराज होकर कन्हैया चौधरी ने उसे भद्दी गालियां देकर जलील किया। शंकर पासी ने जब विरोध किया तो उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। 

आरोप है कि कन्हैया चौधरी पुत्र सुंदर सिंह, विक्रम पुत्र मोहनलाल, गुड्डू पुत्र मानसिंह चौधरी और एक अन्य ने मिलकर शंकर पासी को जमीन पर गिराकर बुरी तरह से पीटा। इससे उसके सिर, नाक और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं।  
विज्ञापन
आरोपी उसे मरा समझकर छोड़कर चले गए। इधर, झगड़े की सूचना पर नंदना चौकी से पुलिस कर्मचारी मौके पर गई। पुलिस आरोपी गुड्डू पुत्र मानसिंह को पकड़कर चौकी ले गई। वहीं नंदना चौकी इंचार्ज प्रभाकांत साहू का कहना है, झगड़ा शराब पीने को लेकर हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें