राजोेरी। पुलिस ने बुद्धल थाना क्षेत्र में एक तस्कर को गिरफ्तार कर नशीले पदार्थों की तस्करी की उसकी साजिश को नाकाम कर दिया। आरोपी की पहचान मोहम्मद खालिक निवासी फलनी बुद्धल के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि मंगलवार को बुद्धल थाने की एक टीम दराज क्षेत्र में गश्त कर रही थी। तभी एक व्यक्ति को संदिग्ध रूप से देखा। पुलिस को देखकर वह भागने लगा। जवानों ने उसे दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से नौ ग्राम हेरोइन जैसा पदार्थ बरामद हुआ। पुलिस उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। तस्कर से पूछताछ कर उसके अन्य संपर्कोें का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। संवाद