फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता के घर पर ग्रेनेड हमले की गुथी एक हफ्ते बाद भी नहीं सुलझी

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। शहर से सटे खांडली क्षेत्र में भाजपा के मंडल प्रधान जसबीर सिंह के घर पर हुए ग्रेनेड हमले को एक हफ्ता बीत जाने के बाद भी पुलिस गुत्थी नहीं सुलझा पाई है। हमला करने वाले आतंकवादी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। जैसे-जैसे ग्रेनेड हमले के दिन बढ़ते जा रहे हैं और पुलिस हमला करने वाले आतंकवादियों को पकड़ने में विफल हो रही है वैसे ही लोगों का पुलिस के प्रति रोष भी बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

भाजपा नेता के परिवार के सदस्य हों या राजोरी के अन्य लोग, सभी का पुलिस की कार्यप्रणाली पर से विश्वास उठता जा रहा है और लोग मांग कर रहे हैं कि जल्द से जल्द पुलिस हमला करने वालों को बेनकाब करे ताकि पुलिस के प्रति लोगों का विश्वास बना रहे। हालांकि पुलिस का कोई भी अधिकारी कुछ भी बताने को तैयार नहीं है, लेकिन पुलिस सूत्रों के अनुसार पुलिस हमला करने वालों के बिलकुल पास पहुंच चुकी है। एक हफ्ते की कार्रवाई में पुलिस मामले की तह तक पहुंच चुकी है और माना जा रहा है कि जल्द ही पुलिस इस पूरे मामले से पर्दा उठाएगी और भाजपा नेता के घर पर हमला करने वालों को बेनक़ाब करेगी।
बता दें कि 13 अगस्त को रात को करीब 9 बजे भाजपा नेता के घर पर आतंकवादियों ने ग्रनेड हमला किया था, जिसमें भाजपा नेता के तीन वर्षीय भतीजे वीर सिंह की मौत हो गई थी, जबकि भाजपा नेता जसबीर सिंह सहित उनकी माता पिता और परिवार के अन्य 7 लोग घायल भी हुए थे। भाजपा नेता के घर पर आतंकियों द्वारा ग्रेनेड हमले के बाद राजोेरी में जोरदार प्रदर्शन हुए थे, और संपूर्ण बंद का आह्वान भी किया गया था। बंद व प्रदर्शन के दौरान उपायुक्त व एसएसपी ने लोगों से कुछ दिन का समय मांगते हुए भरोसा दिलाया था कि पुलिस जल्द ही ग्रेनेड हमले में शामिल लोगों को बेनक़ाब करेगी, लेकिन एक हफ्ते बाद भी वैसा कुछ हुआ नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें