नौशेरा तहसील के खिलाडिओ को नगद पुरस्कार व मेडल देते हुए सैन्य अधिकरी
नौशेरा। सेना की रुबलीधारा बटालियन की ओर से आयोजित इंटर पंचायत क्रिकेट टूर्नामेंट 2021-2022 का समापन मंगलवार को हो गया है। इस प्रतियोगिता को बरेरी क्रिकेट क्लब ने अपने नाम किया।
प्रतियोगिता के अंतिम दिन सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले आयोजित किए गए। फाइनल मुकाबला राइजिंग स्टार दाबड और बरेरी क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बरेरी क्रिकेट क्लब ने 105 रन बनाए। जवाब में राइजिंग स्टार दाबड की टीम मात्र 55 रन ही बना सकी। इस तरह बरेरी क्रिकेट क्लब ने इस मुकाबले के साथ टूर्नामेंट अपने नाम कर लिया।
सेना ने यह प्रतियोगिता तहसील के युवाओं के समग्र विकास के लिए ऑपरेशन सद्भावना के अंतर्गत आयोजित की थी। इसमें नौशेरा तहसील की पांच टीमों दाबड लॉइंस, बरेरी क्रिकेट क्लब, भजनोवा सुपर किंग्स, राइजिंग स्टार दाबड और रॉयल किंग्स गगरोट ने भाग लिया। सेना ने भाग लेने वाली सभी टीमों के प्रतिभागियों को प्रशंसा पत्र और विजेता व उपविजेता टीम को नगद पुरस्कार और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
नौशेरा तहसील के खिलाडिओ को नगद पुरस्कार व मेडल देते हुए सैन्य अधिकरी