फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजोरी मे साप्ताहिक पाबंदियों का नहीं दिख रहा असर

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। कोरोना के बढ़ते मामलोें को देखते हुए इसे अधिक फैलने से रोकने के लिए लगाए गए सप्ताहांत पाबंदियों का असर जिले में अब नहीं दिखता। कमोवेश सभी दुकानें खुली रहती हैं। सड़क पर भी चहल-पहल सामान्य दिनों की तरह रहता है। कोविड गाइड लाइन की धज्जियां भी उड़ाई जाती हैं। इन्हें रोकने-टोकने वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन

हालांकि कुछ कुछ स्थानों पर पुलिस लोगों से पूछताछ करती दिखी। कुछ दुकानें बंद रहीं। गुज्जर मंडी चौक और सालानी क्षेत्र में पुलिस भ्रमण करती नजर आई। जिले के अन्य स्थानों पर भी सप्ताहांत पाबंदी का असर नहीं दिखा। शहर और आसपास के इलाकों में रविवार को पाबंदी का कोई असर देखने को नहीं मिला। नगर के चौक-चौराहों एवं बाजारों में दुकानें खुली रहीं। लोग आते-जाते दिखे। उधर जिले के अन्य इलाकों में वैसे तो सिर्फ आवश्यक वस्तु वाली दुकानें खोलने की अनुमति थी, लेकिन जिसको जहां मौका मिला उसने अन्य दुकान भी खोल रखी और बिना किसी परवाह के कामकाज होता रहा। इतना ही नहीं लोग मास्क पहनना और सोशल डिस्टेंस का पालन करते कहीं नजर नहीं आते।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें