फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, डॉक्टरो सहित राजोरी में 87 नए कोरोना संक्रमित मामले आए सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। जिले में कोरोना के मामले हर दिन पिछला रिकॉर्ड तोड़ते जा रहे हैं। बुधवार को वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, दो डॉक्टर्स, 10 अन्य स्वास्थ्य कर्मियों सहित जिले भर में 87 लोगों को संक्रमित पाया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार एडीसी नौशेरा सुखदेव सिंह सम्याल सहित जिले में दो डॉक्टर, 10 स्वास्थ्य कर्मचारियों के साथ-साथ 10 सुरक्षा बल, जिनमें आईआरपी के जवान और बीएसएफ के जवान शामिल हैं को संक्रमित पाया गया है। वहीं जिले में जो 87 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं, उनमें से मंजाकोट स्वास्थ्य ब्लॉक एवं राजोरी नगर परिषद से 34, दरहाल से 25, कालाकोट से 11, नौशेरा से 6, सुंदरबनी से 9 और कंडी स्वास्थ्य ब्लॉक से 2 लोगों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।
वहीं जिले में कोरोना संक्रमित एक्टिव मामलों की संख्या बढ़ कर 402 पहुंच गई है। उधर उपायुक्त के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीमें युद्ध स्तर पर कोरोना सैंपलिंग और वैक्सीनेशन में जुटी हैं। जिले में बुधवार को 15 से 18 आयु वर्ग 3469 बच्चों को कोविड वैक्सीनेशन की पहली डोज दी गई है, जोकि कुल संख्या बढ़ कर 22142 पहुंच गई है। जोकि 51 प्रतिशत बताई जा रही है। वहीं कोरोना एसओपी का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई करने के लिए बनाई गई परिवर्तन निदेशालय की विशेष टीमों ने बुधवार को जिले भर में रुपये 39240 जुर्माना वसूल किया जो कि अब तक कुल जुर्माना 81 लाख 31 हजार और 884 रुपये पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें