फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6 स्वास्थ्यकर्मीयो और 2 अंतरराष्ट्रीय यात्रियों सहित राजोरी मे कोरोना संक्रमित 42 नए केस

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। छह स्वास्थ्य कर्मियों और दो अंतरराष्ट्रीय यात्रियों सहित जिले में सोमवार को कोरोना संक्रमित 42 नए मामले सामने आने से जिले में कोरोना संक्रमित एक्टिव मामलों की संख्या बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जिले में सोमवार को 42 कोविड पॉजिटिव मामले सामने आए उनमें से मंजाकोट स्वास्थ्य ब्लॉक से 14, दरहाल से 7, कालाकोट से 9, सुंदरबनी से 10 और कंडी स्वास्थ्य ब्लॉक से 2 लोगों को कोरोना संक्रमित पाया गया है। उपायुुक्त के निर्देश पर जहां-जहां कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए वहां उनके कांटेक्ट में अन्य लोगों की सैंपलिंग का सिलसिला शुरू कर दिया है। इसके अलावा जिले भर में कोविड-19 वैक्सीनेशन का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। विशेषकर 15 से 17 साल तक की आयु वर्ग के बच्चों को कोरोना वैक्सीनेशन के लिए विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं। ताकि बच्चों को तीसरी लहर के प्रकोप से बचाया जा सके। शनिवार को 15 से 17 आयु वर्ग के 625 बच्चों को कोविड वैक्सीनेशन की पहली डोज दी गई है, जोकि जिले में कुल संख्या 15010 पहुंच गई है। वहीं कोरोना नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए बनाई गई परिवर्तन निदेशालय की विशेष टीमों ने शनिवार को जिले भर में कोविड नियमों का उल्लंघन करने वालों से 42750 रुपये जुर्माना वसूला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें