फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 5 स्वस्थ कर्मियों सहित 39 कोरोना पॉजिटिव मामले आए सामने

विज्ञापन
राजोरी मे दिखा वीकेंड लॉकडाउन के फोटो - फोटो : RAJOURI
विज्ञापन
राजोरी। जिले में कोरोना संक्रमित मामलों की संख्या फिर बढ़ती नजर आई। जिले में पांच स्वस्थ कर्मियों सहित 39 नये संक्रमित सामने आए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार को जो 39 नए मामले सामने आए उनमें पांच स्वास्थ्य कर्मचारी बताए गए हैं, जबकि राजोरी से 18, कालाकोट से 12 सुंदरबनी से 5 और नौशेरा एवं दरहाल से दो-दो लोगों को कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं उपायुक्त विकास कुंडल के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने पॉजिटिव लोगों के संपर्क में आए अन्य लोगों की कांटेक्ट ट्रेसिंग और सैंपलिंग जारी रखी है। उपायुक्त ने दो और क्षेत्रों को किया माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। आदेश अनुसार राजोरी टाउन के वार्ड-10 और बीजीएसबी विश्वविद्यालय के गर्ल्स हॉस्टल कांप्लेक्स (03 छात्रावास भवन) को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है।
विज्ञापन

---------
विशेष कोरोना सैंपलिंग प्वाइंट बनाए
जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमित मामलोें का संज्ञान लेते हुए और कोरोना को कम्यूनिटी स्प्रेड से रोकने के मकसद से उपायुक्त विकास कुंडल ने कई स्थानों पर विशेष कोरोना सैंपलिंग प्वाइंट बनाए हैं। ऐसे प्वाइंट पर विशेष टीमें लोगों की सैंपलिंग करेंगी, जिनकी देखरेख संबंधित तहसीलदार व ब्लॉक मेडिकल अधिकारी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें