फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लडकियों के खो-खो मुकाबले में नौशेरा ने कालाकोट को हराया

विज्ञापन
लंबेडी मे आयोजित खेल प्रतियोगिता मे मुख्य अतिथि व अन्य खिलाडिओ के साथ
विज्ञापन
नौशेरा। युवा सेवा एवं खेल विभाग के निदेशक के निर्देश पर वॉलीबाल, खो-खो कबड्डी 17 वर्ष से कम आयु वर्ग के लड़कों और लड़कियों की खेल प्रतियोगिता का आयोजन माडल हायर सेकेंडरी स्कूल ब्वॉयज लंबेडी में किया गया। अंतर जोनल जिला स्तरीय प्रतियोगिता शुक्रवार को संमपन्न हुई। प्रतियोगिता का उद्घाटन डीडीसी सदस्य संगीता शर्मा ने किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में 295 लड़कियों-लड़कों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि ने बधाई देकर खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया। मैच का संचालन योग शिक्षकों व शरीरिक मास्टरों ने किया। वॉलीबाल लड़कियों के मुकाबले में कालाकोट ने नौशेरा को पराजित किया। लड़कों के मैच में नौशेरा ने डंडेसर को पराजित किया। कबड्डी में लड़कि यों में मोगला ने नौशेरा को पराजित किया। खो-खो में लड़कि यों में नौशेरा ने कालाकोट को पराजित किया। लड़कों में नौशेरा ने डंडेसर से जीत हासिल की। प्रतियोगिता स्थल पर उप प्रधानाचार्य राजिंदर शर्मा, सीईओ गुलजार अहमद, खेल प्रभारी राकेश कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें