फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेनेड हमले में शहीद के परिवार से मिले भाजपा महा सचिव

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। भाजपा जम्मू-कश्मीर महासचिव और पूर्व एमएलसी विबोध गुप्ता ने राजोेरी मंडल अध्यक्ष जसबीर सिंह के घर पर ग्रेनेड हमले में मृतक 3 वर्षीय वीर सिंह पुत्र बलबीर सिंह के परिवार से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने दुख व्यक्त की। उन्होंने पीड़ित परिवार के प्रति एकजुटता व्यक्त की और इस हमले को आतंकवादियों द्वारा कायरतापूर्ण कार्य बताया। उन्होंने परिवार के सदस्यों को आश्वासन दिया कि इस हमले में शामिल सभी आतंकवादियों को जल्द ही उनके अंजाम तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन

विबोध गुप्ता ने लोगों से शांति और सद्भाव बनाए रखने और आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होने का भी आह्वान किया। उन्होंने पीड़ित परिवार के सदस्यों को आश्वासन दिया कि न केवल राजोेरी बल्कि पूरा देश भाजपा मंडल अध्यक्ष जसबीर सिंह के परिवार के साथ खड़ा है। उन्होंने यह भी कहा कि आतंकवादियों को जम्मू-कश्मीर के हर नुक्कड़ से जड़ से उखाड़ फेंकने की जरूरत है। कहा कि वर्तमान में उग्रवाद अपने अंतिम चरण में है और निर्दोष नागरिकों पर इस तरह के हमले आतंकियों के हताशा का स्पष्ट संकेत हैं। ग्राम रक्षा समितियों (वीडीसी) को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने वीडीसी के सदस्यों के लिए अधिक उपकरण की भी मांग की।
विज्ञापन

फोटो मेल से भेजे है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें