फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सडक के किनारे बिजली के पोल लगाने को लेकर ग्रामीणों में रोष

विज्ञापन
सडक के किनारे बिजली के पोल लगाने को लेकर ग्रामीणों में रोष - फोटो : RAJOURI
विज्ञापन
सुंदरबनी।नगर से रबाडियां जला गांव जाने वाली सड़क के किनारे निजी कंपनी द्वारा बिजली के खंभे लगाने को लेकर ग्रामीणों ने विरोध जताया। मांग की कि कंपनी इनको सड़क से दूर लगाया जाए।
विज्ञापन

ग्रामीण जोगिंद्र पाल, बलदेव राज, पंच मोहम्मद बशीर, स्थानीय निवासी तथा भाजपा उप प्रधान ज्ञान चंद शर्मा ने कहा कि सुंदरबनी नगर से रबाडियां तला जाने वाली सड़क की चौड़ाई पहले से ही कम है। जब दोनों तरफ से वाहन आते हैं तो बड़ी मुश्किल से पास होते हैं। निजी कंपनी द्वारा खंभे लगाकर सड़क को तंग किया जा रहा है, जिससे हर समय हादसे की आशंका बनी रहेगी। ग्रामीणों ने मौके पर ही कंपनी के कर्मचारियों द्वारा लगाए जा रहे खंभे के काम को बंद कराकर एडीसी से मांग की कि निजी कंपनी द्वारा लगाए जा रहे खंभों को हटवाकर ग्रामीणों को होने वाली परेशानियों को दूर किया जाए। इस संबंध में एडीसी विनोध कुमार बहनाल ने कहा कि सड़क के बीच किसी को भी खंभे लगाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। अगर खंभे लगाए गए हैं तो हटवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें