फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली की अनियमित कटौती से लोग हो रहे परेशांन

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरबनी। बिजली विभाग की ओर की जा रही कटौती के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि अनियमित कटौती के कारण लोगों के साथ-साथ विद्याथी भी काफी दिक्कतों का सामना कर रहे हैं।
विज्ञापन

सुंदरबनी तथा इसके आसपास के क्षेत्र में हर दो घटों के बाद बिजली का कट लगा दिया जाता है, जिससे 24 घंटों में 12 घंटे बिजली आती है। इसके अलावा जब लोड बढ़ता है तो बिजली बंद हो जाती है। खासकर शाम और सुबह लोड बढ़ने पर बिजली की कटौती हो जाती है, जिससे विद्यार्थी को पढ़ाई करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता। इस संबंध में विद्यार्थियों सचिन कुमार, राकेश कुमार, अभिनंदन सुनिता, सोनाली आदि का कहना है कि बिजली विभाग की तरफ से शाम तथा सुबह के समय की जाने वाली अनियमित कटौती के कारण उन्हें पढ़ाई में दिक्कतें हो रही हैं। उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों से गुहार लगाई कि बिजली की कटौती बंद की जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें