सोलर ड्रायर मशीन की स्थापना व प्रशिक्षण
नौशेरा। रोजगार सृजन की दिशा में काम करने के उद्देश्य से कलाल राष्ट्रीय राइफल्स ने शनिवार को मंगला देवी बी गांव को सोलर ड्रायर मशीन सौंपी। सब्जियों, फलों, साग, जड़ी-बूटियों की विविधता जो भोजन के सभी पोषण गुणों को बनाए रखेगी। इसके परिणामस्वरूप एक प्रभावी मूल्यवर्धन होगा।
ऐसे सौर शुष्कित उत्पादों की शेल्फ लाइफ भी एक वर्ष से अधिक होगी। स्थानीय महिलाओं को इसके उपयोग पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही इस मशीन के निर्माता, आभार फार्म प्राइवेट लिमिटेड द्वारा इन सूखे उत्पादों को बेचने में सहायता की जाएगी। जो किसानों को आत्मनिर्भर जैविक खेती करने के लिए प्रोत्साहित करने वाली एक फर्म है।
परियोजना का उद्देश्य स्थानीय महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर प्रदान करना और स्वयं आजीविका अर्जित करना था। प्रशिक्षण महिलाओं को रोजगार के लिए कौशल प्राप्त करने में भी सहायता प्रदान करेगा और उन्हें कमाई के रास्ते पर ले जाएगा। इस संबंध में सेरी ब्लाक की बीडीसी अध्यक्ष नीना शर्मा व सरपंच डिंपल शर्मा ने सेना का धन्यवाद प्रकट किया। ग्रामीण से अपील की कि स्थानीय महिलाएं इस का भरपूर लाभ लें।