राजोरी। सेना की तरफ से दूरदराज के इलाकों में कोरोना के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए चिकित्सा जागरूकता पेट्रोल कोविड-19 का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य ग्रामीणों को कोविड-19 से बचाने के लिए शिक्षित करना और उनकी सहायता करना है।
सेना के चिकित्सकों ने लोगों को इसके फैलने के लक्षणों, कारणों और प्रसार को रोकने के तरीके के बारे में जागरूक किया। कोविड-19 जागरूकता अभियान ने महामारी के दौरान सुरक्षित रहने के लिए बाहर जाते समय मास्क पहनें। अभियान का उद्देश्य टीकाकरण से जुड़ी गलत धारणों को दूर करने के साथ-साथ संभावित दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी प्रदान करना भी रहा। महामारी रोकने के लिए चिकित्सा किट और मास्क भी वितरित किए गए। संवाद