फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजोरी में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोेरी। उपायुक्त विकास कुंडल के निर्देश पर अवैध खनन करने वाले माफिया के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी है। इसी सिलसिले में खनन विभाग ने पुलिस के सहयोग से 24 घंटे में एक जेसीबी, दो टिप्पर और दो डंपर जब्त किए हैं। जिला खनन अधिकारी मोहम्मद नसीब ने बताया कि दरहाली नाला और सोलकी, सालसुई में अवैध खनन की सूचना पर कार्रवाई करते हुए मौके पर ही वाहनों को जब्त कर लिया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अवैध खनन पर लगाम लगाने के लिए विभागीय टीम के सदस्य दिन रात काम कर रहे हैं। इसमें काफी हद तक सफलता भी मिली है। अधिकारी ने कहा कि यदि खनन का सिलसिला बंद नहीं किया गया तो करने करने वालों के खिलाफ और भी अधिक कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें