फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजोरी के कलाकोट में चोरी का मामला पुलिस ने सुलझाया दो आरोपित गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद

विज्ञापन
राजोरी के कलाकोट में चोरी का मामला पुलिस ने सुलझाया दो आरोपित गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद - फोटो : RAJOURI
विज्ञापन
राजोेरी। कालाकोट में पुलिस ने चोरी में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लाखों रुपये की चोरी की संपत्ति बरामद की है। पुलिस ने बताया कि 11 जनवरी को थाना कालाकोट में सूचना मिली थी कि 10 जनवरी की रात कालाकोट के काली माता मंदिर और सैर कालाकोट स्थित एक मकान में सेंध लगाते हुए चोर नकदी व सोने के जेवर लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन

इस संबंध में एसएचओ दीपक पठानिया और पीएसआई अमित राधे के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। सबूतों के आधार पर दो व्यक्तियों सरफराज अहमद उफ़ॱर काला और फैयाज अहमद निवासी गरात ब्रोह कालाकोट को नामजद किया गया। दोनों ने पूछताछ में जुर्म कबूल कर लिया। उनके खुलासे पर पुलिस ने चोरी का सामान बरामद कर लिया, जिसमें सोने की नोज पिन 5, सोने की बाली 2, सोने की अंगूठी 1, चांदी की चूड़ियां 4, मंगल सूत्र 1 और 12 हजार रुपये बरामद किए। एसएसपी मोहम्मद असलम ने कहा कि हाल के दिनों में जिले में कई चोरी के मामलों पर काम किया गया है। चोरी के मामलों को पेशेवर तरीके से निपटाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें