फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैनरा बैंक शाखा की दिबार को तौड चौरी करने के मांमले को पुलिस ने 24 घंटों के अंदर किया हल दो युवकों को किया गिरफतार

विज्ञापन
कैनरा बैंक शाखा की दिबार को तौड चौरी करने के मांमले को पुलिस ने 24 घंटों के अंदर किया हल दो युवकों को - फोटो : RAJOURI
विज्ञापन
सुंदरबनी। पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए वीरवार रात को नगर के साथ लगते जम्मू-पुंछ राजमार्ग पर लोआराकोट के पास केनरा बैंक की शाखा की दीवार तोड़कर चोरी करने के प्रयास तथा पास में स्थित समता सा मिल को आग लगाने की घटना को अंजाम देने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से दीवार तोड़ने में इस्तेमाल किए गया हथियार भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार वीरवार रात को केनरा बैंक शाखा की दीवार को तोड़ने के प्रयास तथा समता सा मिल को आग लगने की वारदात के बाद थाने में मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। शुक्रवार रात को पुख्ता जानकारी मिलने के बाद थाना प्रभारी इंस्पेक्टर एसडी सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दो आरोपियों पुष्पिंदर कुमार निवासी गैग सुंदरबनी तथा अंकित सूदन निवासी ठंडापानी को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से केनरा बैंक शाखा की दीवार तोड़ने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले हथियार को भी उनके पास से बरामद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें