फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटर हाउस क्विज प्रतियोगिता रेड हाउस को पहला स्थान

विज्ञापन
न्यु नेशनल पब्लिक हायर संकेडरी स्कुल नौशेरा मे क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
विज्ञापन
नौशेरा। न्यू नेशनल पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा 10 और 12 के छात्रों के लिए इंटर हाउस क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें तीन अलग-अलग सदन ने भाग लिया। प्रत्येक सदन में उत्साही प्रतिभागियों के साथ तीन राउंड में एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी।
विज्ञापन

छात्रों ने सवालों के तेजी से जवाब देकर प्रतिभा का परिचय दिया। यह दर्शकों के साथ-साथ प्रतिभागियों के लिए एक बहुत ही जानकारीपूर्ण और ज्ञानवर्धक प्रतियोगिता रही। हालांकि सभी सदनों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। इसमें रेड हाउस ने 55 अंक हासिल करके पहला स्थान हासिल किया। जबकि नीले और पीले हाउस ने दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

स्कूल अध्यक्ष पृथ्वीराज खोखर ने क्विज विजेताओं पुरस्कार वितरित किए। संचालन राकेश चौधरी और दीपक शर्मा ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें