फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना ने लगाया चिकित्सा शिविर

Tue, 12 Apr 2016 01:31 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/राजोरी
विज्ञापन
डॉक्टर साहब
विज्ञापन
राजोरी दिवस के मौके पर सोमवार को सेना ने चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। सेना की ऐस ऑफ स्पेड डिवीजन द्वारा सेना के एएलजी ग्राउंड में आयोजित नेत्र चिकित्सा शिविर और कृत्रिम अंग शिविर में भारी संख्या में लोगों ने लाभ प्राप्त किया। डिवीजन के जीओसी ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। वहीं इस अवसर पर सेना के डिप्टी जीओसी, प्रशासनिक अधिकारी व भारी संख्या में पूर्व सैनिक मौजूद रहे।
विज्ञापन


जीओसी ने बताया कि शिविर  13 अप्रैल तक जारी रहेंगे।पूर्व सैनिकों को जागरूक करने के मकसद से जिला सैनिक बोर्ड, पुनर्वास निदेशालय, रेड क्रास, राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन, डाक विभाग, बागवानी विभाग, कृषि और बैंक द्वारा लगाए गए स्टालों में उन्हें विभिन्न योजनाओं बारे अवगत करवाया गया।
वहीं इस अवसर पर अंतर स्कूल चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया।

कुछ स्कूलों के बच्चों ने हॉल ऑफ फेम में राजोरी के इतिहास से जुड़ी जानकारियां प्राप्त की। कबाइलियों व पाक सेना से मुक्ति दिलाने के लिए प्राणों की आहुति देने वाले वीर सैनिकों के बारे में जाना। बच्चों ने सेना के राजोरी दिवस पर किये गए आयोजन की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें