फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंजाकोट क्षेत्र में पुलिस और लोगों में झड़प

Tue, 12 Apr 2016 01:29 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/राजोरी
विज्ञापन
मौके पर यदि पुलिस हस्तक्षेप न करती तो कुछ भी हो सकता था। - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
मंजाकोट क्षेत्र में पुलिस को उस समय लोगों के पथराव का सामना करना पड़ा, जब सड़क जाम कर बैठे प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने का प्रयास किया गया। जानकारी के अनुसार मंजाकोट के गंभीर मुगला क्षेत्र के लोगों ने जम्मू-पुंछ नेशनल हाईवे जाम करके पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए बताया कि वह लोग अपने क्षेत्र में विकास को लेकर एक रैली निकालने वाले थे।
विज्ञापन


पुलिस ने रविवार की शाम को गंभीर मुगला निवासी उस व्यक्ति मोहम्मद शब्बीर को गिरफ्तार कर लिया, जिसने रैली निकालने की योजना बनाई थी। लोगों ने शब्बीर को छोड़ने की मांग को लेकर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया था। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाते हुए बताया कि एसएचओ मंजाकोट यूनुस चौधरी ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों के साथ गाली गलोच शुरू कर दिया।

एसएचओ के इस प्रकार से व्यवहार करने का लोगों ने जब रोष प्रकट किया तो पुलिस ने उन पर लाठियां बरसाना शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने लोगों पर आंसू गैस के गोले भी दागे जिसमें तीन लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन


वहीं इस संबंध में एसएसपी राजोरी राजेश्वर सिंह से बात करने पर उन्होंने बताया कि डीसी राजोरी शब्बीर अहमद बट्ट ने पुलिस को निर्देश दिए थे कि मेंढ़र तहसील के गुरसाई क्षेत्र का एक निवासी शहजाद अजरी मंजाकोट के गंभीर मुगला क्षेत्र में कुछ असामाजिक गतिविधियों में शामिल है, उसकी जांच की जाए।
एसएसपी के अनुसार रविवार को गुरसाई निवासी व्यक्ति गंभीर मुगला निवासी एक व्यक्ति शब्बीर के घर पर आया था।

पुलिस ने वहां पहुंच छापेमारी की, लेकिन उससे पहले वह फरार हो चुका था। पुलिस ने शब्बीर को पूछताछ के लिए थाने लाया और पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया था। शब्बीर के समर्थकों ने सड़क जाम कर वाहनों को रोका व वाहनों में तोड़फोड़    भी की।

मौके पर पहुंची पुलिस पर प्रदर्शनकारियों ने पथराव भी किया, जिसमें एसएचओ व एक जवान रियाज अहमद को मामूली चौट आई हैं। पुलिस ने मजबूर होकर हल्का लाठीचार्ज और आंसू गैस के एक दो गोले चलाए थे, जिस में एक दो लोगों को मामूली चोट आई हैं और कोई भी घायल नहीं है।

वहीं एसएसपी ने बताया कि डीएसपी हेड क्वार्टर, एसीआर राजोरी, एसडीपीओ थन्नामंडी ने मौके पर पहुंच मामले को सुलझा जाम हटा सड़क पर यातायात बहाल कर दिया है। एसएसपी के अनुसार पुलिस लोगों की पहचान कर रही है जिन्होंने पुलिस पर पथराव किया है, उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें