फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारा उत्पादन पर जागरूकता, प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया

विज्ञापन
चारा उत्पादन पर जागरूकता, प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया - फोटो : RAJOURI
विज्ञापन
राजोेरी। मनकोट गांव में चारा उत्पादन, उपयोग एवं संरक्षण पर जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका आयोजन आईजीएफआरआई आरआरएस श्रीनगर द्वारा शेर ए कश्मीर कृषि विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय कृषि अनुसंधान स्टेशन के सहयोग से किया गया।
विज्ञापन

गांव में ज्यादातर गुज्जर और बक्करवाल समुदाय के लोग रहते हैं। चरवाहे जिनका मुख्य व्यवसाय मवेशी, भैंस, बकरी और भेड़ सहित विभिन्न प्रकार के पशुओं का पालन-पोषण करना है। शिविर के दौरान डॉ. सुहील अहमद प्रभारी अधिकारी आईसीएआर-आईजीएफआरई आरएस श्रीनगर, डॉ. विकास शर्मा प्रभारी आरएआरएस राजोेरी सहित वैज्ञानिकों ने किसानों के साथ कृषि, महत्व, मूल्य और लाभों में हालिया पहल और प्रौद्योगिकी के बारे में बातचीत की। स्थानीय पौधों, चारा, संसाधनों और चारा उत्पादन और उपयोग के विभिन्न पहलुओं, जैसे खनिज मिश्रण, कीटनाशक दवाओं पर भी चर्चा की गई। किसानों को विभिन्न बारहमासी घास और पशुधन उत्पादकता बढ़ाने के लिए खनिज मिश्रण के उपयोग से परिचित कराया गया। दिन भर चलने वाले इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं के साथ कई स्थानीय आदिवासी किसानों ने भाग लिया। किसानों के बीच मक्के के बीज (एसएमसी-4) का वितरण किया गया इसके अलावा खनिज मिश्रण किट, कीटनाशक दवाएं और तिरपाल भी वितरित किए गए और किसानों के बीच प्रदर्शित किए गए।
विज्ञापन

क्षेत्र के किसानों ने इस तरह के जागरूकता सह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने के लिए आईसीएआर-आईजीएफआरआई आरआरएस श्रीनगर और आरएआरएस राजोेरी की सराहना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें