फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का विरोध

विज्ञापन
नौशेरा मे राष्ट्रीय ध्वज को जलाए जाने के विरोध में प्रदर्शन करते लोग।
विज्ञापन
नौशेरा। राष्ट्रीय ध्वज का अपमान किए जाने के विरोध में शुक्रवार को मुख्य चौक को बंद करके पुलिस व प्रशासन से मांग की गई कि जिन लोगों ने राष्ट्रीय ध्वज का अपमान किया है उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

ज्ञात रहे कि उप जिला अस्पताल में राष्ट्रीय ध्वज का अपमान किए जाने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसको लेकर लोगों में रोष पनप गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
शुक्रवार दोपहर गुजराल चौक में विभिन्न संगठनों ने प्रदर्शन करके आरोपियों को पकड़े जाने की मांग की। प्रदर्शन में राधे मोहन शर्मा, एडवोकेट अश्विनी शर्मा, संजय कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने वाला मानसिक रूप से विक्षिप्त
नौशेरा। एएसपी अमित वर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज के अपमान के मामले में एक को गिरफ्तार किया गया है। वह मानसिक रूप से विक्षिप्त है। उससे पूछताछ की जा रही है। लोगों को इस मामले संयम से काम लेना होगा। पुलिस ने इस मामले को बड़े ही गंभीरता लिया है।
एएसपी शुक्रवार को प्रेसवार्ता में बोल रहे थे। उन्होंने बताया कि तिरंगे के अपमान की खबर मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी। इसमें उप जिला अस्पताल के भवन पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया, और किसी ने उसका अनादर किया। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। नौशेरा थाने में राष्ट्रीय सम्मान के अपमान की रोकथाम अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया और जांच को गति दी गई।
विज्ञापन

इसमें एक व्यक्ति कौशल कुमार निवासी वार्ड-7 को गिरफ्तार किया गया। वह मानसिक रूप से विक्षिप्त है। इस बारे में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें