फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएमजीएसवाई के खिलाफ मंगोटा में जोरदार विरोध प्रदर्शन

विज्ञापन
पीएमज़ीएसवाई के खिलाफ मंगोटा में जोरदार विरोध प्रदर्शन
विज्ञापन
राजोरी। जिले के गांव मंगोटा में पीएमजीएसवाई डिवीजन बुद्धल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि गांव मंगोटा में पीएमजीएसवाई के तहत एक सड़क का निर्माण किया गया। लगभग दो साल पहले मैकडेमाइजेशन किया गया था, लेकिन कुछ ही समय बाद सड़क से तारकोल उखड़ना शुरू हो गई। धीरे-धीरे सड़क की स्थिति खराब हो गई। क्योंकि उस समय इस्तेमाल की जाने वाली सामग्री बहुत कम गुणवत्ता वाली थी। इसके कारण स्थानीय लोगों ने कई बार उच्च अधिकारियों से संपर्क किया।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी एडवोकेट मुम्ताज चौधरी ने बताया कि कुछ समय पहले जिला प्रशासन ने सड़क की मरम्मत करने के निर्देश दिए और एक बार फिर से रोड पर तारकोल डालने का काम शुरू किया गया। इस बार भी सड़क निर्माण सामग्री की गुणवत्ता बहुत खराब है और ठेकेदार सड़क पर बिना टैग कोट के ही सील कोट लगा रहे हैं। सड़क की ठीक से सफाई नहीं हुई और टैग कोट का उपयोग किए बिना ही मिट्टी पर सील कोट लगा रहे हैं। जो एक माह के भीतर खराब हो जाएगी।
एक अन्य स्थानीय ने बताया कि अधिकारियों ने ठेकेदार के साथ कमीशन के लिए हाथ मिलाया है। जिसके कारण ठेकेदार ठीक से काम नहीं कर रहा है। एक्सईएन पीएमजीएसवाई मंडल बुद्धल ने बताया कि यह ठेकेदार को पूरा करना है। यदि सही तरह से काम नहीं किया गया और बेहतर गुणवत्ता वाली सामग्री का प्रयोग नहीं किया गया तो इस काम के लिए कोई राशि जारी नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें