खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और खेल गतिविधियों में युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए उपायुक्त रा?
राजोरी। खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और खेल गतिविधियों में युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए उपायुक्त राजेश कुमार शवन ने तीन युवाओं आदिल महमूद, विपुल शर्मा और हुसैन अहमद को वित्तीय सहायता (खर्च का 50%) प्रदान किया है। जो आगरा, उत्तर प्रदेश में होने वाली पूर्वोत्तर राष्ट्रीय स्तर की कराटे चैंपियनशिप में राजोेरी का प्रतिनिधित्व करेंगे।
उपायुक्त ने कहा कि प्रशासन जिले के युवाओं को खेलों में क्षमता दिखाने के लिए सर्वोत्तम संभव मंच प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने युवाओं से खेल भावना और उत्साह के साथ खेल खेलने और अपनी क्षमताओं का सर्वश्रेष्ठ देने का आग्रह किया। उपायुक्त ने कहा कि युवा व्यक्तियों को उनकी क्षमता और आकांक्षाओं को पूरा करने में प्रभावी रूप से समर्थन और प्रोत्साहित करने के लिए यूटी में मिशन यूथ नामक एक महत्वाकांक्षी कार्यक्रम शुरू किया गया है। इसी तरह युवाओं को उनकी आकांक्षाओं के अनुसार उनके भविष्य को आकार देने के लिए प्रभावी ढंग से समर्थन देने के लिए कई अन्य योजनाएं भी शुरू की गई है।