फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसी ने पहली जिला स्तरीय टास्क फोर्स कमेटी की बैठक की अध्यक्षता की

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोेरी। मिशन यूथ के क्रियान्वयन के लिए जिला स्तरीय टास्क फोर्स कमेटी की बैठक बुधवार को उपायुक्त राजेश के. शवन की अध्यक्षता में हुई। मिशन के तहत, स्थानीय संसाधनों के दोहन से सामाजिक-आर्थिक विकास की प्रक्रिया को गति देने के लिए 315 पंचायत स्तर के युवा मंडलों का गठन किया है।
विज्ञापन

विशेष कर्तव्य अधिकारी डॉ. अब्दुल खबीर ने बताया कि मिशन युवाओं की भागीदारी और पहुंच के लिए सरकार का शीर्ष निकाय है इसका मुख्य एजेंडा युवाओं को प्रदेश के विकास में हितधारक बनाकर समाज के भीतर समग्र कल्याण के लिए सकारात्मक रूप से संलग्न करना है। उन्होंने बताया कि मिशन युवाओं में नशीली दवाओं के दुरुपयोग के उन्मूलन के अलावा तेजस्विनी, मुमकिन, टूरिस्ट विलेज नेटवर्क का विकास, सेक्टर-विशिष्ट रोजगार पैदा करना, कौशल विकास, सहायता, अवसार, परवाज जैसी योजनाओं के से स्वरोजगार को बढ़ावा देने सहित कई तरह की गतिविधियां शामिल हैं। बैठक में बताया गया कि 22 युवा क्लबों ने सरकारी भवनों में कार्यालय स्थापित कर लिया है।
उपायुक्त ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में ले जाने के लिए व्यक्तिगत प्रयास करना समय की मांग है। जिला प्रशासन ओडीओपी योजना के तहत दुग्ध उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए 5000 डेयरी स्थापित करने जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि लड़कियां भी राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में शामिल हो सकती हैं और जिला प्रशासन जागरूकता पैदा करने और उन्हें एनडीए के लिए प्रतिस्पर्धा करने के लिए प्रेरित करने के लिए विशेष शिविर आयोजित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें