फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीसी सुंदरबनी ने औचक दौरा कर कार्यालयों में कर्मचारियों की हाजिरी की जांच की

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरबनी। एडीसी ने मंगलवार को सभी कार्यालयों का औचक दौरा किया। इस दौरान कर्मचारियों की उपस्थिति जांची। निरीक्षण के दौरान सुंदरबनी म्यूनिसिपल कमेटी कार्यालय में ईओ गैरहाजिरी मिले। एडीसी नें उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन के अंदर स्थिति स्पष्ट करने को कहा।
विज्ञापन

दूसरी तरफ ग्रामीण विकास विभाग के कार्यालय में भी कुछ कर्मचारी गैर हाजिर पाए गए। उन्हें भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। एडीसी ने अन्य कार्यालयों का भी दौरा करते हुए अधिकारियों तथा कर्मचारियों को निर्देश दिए कि कार्यालयों में उपस्थित रहकर लोगों के समय पर काम करें। उन्होंने कहा कि अगर कोई भी कर्मचारी बिना छुट्टी या अपने अधिकारी की अनुमति के बगैर कार्यालय से गैरहाजिर पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें