फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौशेरा में सड़क हादसे में एक की मौत

विज्ञापन
नौशेरा टाई पुल के निचे मनावर तवी मे पडी कार
विज्ञापन
नौशेरा। टाई पुल पर शुक्रवार रात एक कार मनावर नदी में गिर गई। कार में तीन लोग सवार थे। हादसे में एक की मौत हो गई। जबकि दो घायलों को प्राथमिक उपचार देकर जीएमसी राजोरी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कार नंबर जेके 12 बी /4283 से तीन लोग पुंछ से जम्मू की तरफ जा रहे थे। टाई पुल पर पहुंचने पर कार चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और कार टाई पुल से मनावर तवी में जा गिरी। मनावर तवी में किसी ने इंडीकेटर की लाइट जलती देखी और पुल के नजदीक सैन्य जवान को सूचित किया। सेना के जवान ने मौके पर पहुंच कर कार में फंसे तीनों को लोगों को बाहर निकाला। उन्हें उपचार के लिए उप जिला अस्पताल नौशेरा पहुंचाया गया। इसमें चिकित्सकों ने चालक को मृत लाया घोषित कर दिया। जबकि दो घायलों को जीएमसी राजोरी रेफर किया गया। घायलों की पहचान मोहम्मद अजहर (12) पुत्र मोहम्मद इरशाद, मोहम्मद अमीन (52) पुत्र अब्दुल सलाम
और मोहम्मद इरशाद (मृतक) पुत्र सनाउलाह तीनों निवासी मंडी (पुंछ) के रूप में हुई। बताया जाता है कि वे सभी जम्मू में किसी बीमार परिजन को देखने जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें