फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से लटक रही हाईटेंशन केबल की चपेट में आने से किशोर की दर्दनाक मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। कोटरंका के हुब्बी गांव में रविवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब पेड़ से लटक रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 17 वर्षीय किशोर की मौत हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कोटरंका के केवल तरर्न निवासी किशोर शोएब अहमद उक्त गांव में पेड़ के पत्ते काट रहा था। इस बीच एक पेड़ से लटक रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। उसे जोर का झटका लगा और वह बेहोश होकर गिर गया। स्थानीय लोगों ने उसे बेहोशी की हालत में सरकारी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया। बेटे की मौत की खबर लगते ही परिजनों का गुस्सा फुट पड़ा। परिजनों और गांव वासियों ने रोष प्रकट करते हुए बताया कि मोदी के डिजिटल दौर में भी पेड़ों से हाईटेंशन लाइन जोड़ी गई है। सरकार को लोगों की कोई फ़िक्र नहीं है। लोगों को राम भरोसे छोड़ दिया गया है। परिजनों ने रोते बिलखते बिजली विभाग के कर्मियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की। उन्होंने जिला प्रशासन से मृतक परिवार की आर्थिक मदद की भी अपील की। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें