फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल पेट्रोल से सेना कोविड को लेकर कर रही जागरूक

विज्ञापन
मेडिकल पेट्रोल से सेना कोविड को लेकर कर रही जागरूक
विज्ञापन
राजोरी। वर्तमान कोविड-19 महामारी में जिले के केसरी हिल के दूर-दराज क्षेत्र में रहने वाले लोगों की समस्याओं को कम करने के प्रयास को जारी रखते हुए सेना की इकाइयों ने कोविड मेडिकल पेट्रोल का आयोजन किया। इन चिकित्सा गश्ती दल ने डोर टू डोर सूचना, प्रसार, कोविड निवारक किट और दवाओं का वितरण प्रदान किया।
विज्ञापन

ये गश्ती दल प्रभावी ढंग से कोविड ऐप पर पंजीकरण करने वाले और बुनियादी चिकित्सा सहायता प्राप्त करने वाले रोगियों की निगरानी की। गश्ती दल ने सरपंचों और पंचों सहित ग्रामीणों से बातचीत की। स्थानीय लोगों को दूसरी लहर की ख़ासियत और तीसरे पूर्वानुमानित लहर से सावधान रहने की जानकारी दी गई। स्थानीय लोगों को मास्क, सैनिटाइजर से युक्त कोविड किट वितरित किए गए। लोगों से आग्रह किया गया कि वे वर्तमान दूसरी लहर के बीच कोविड के उचित व्यवहार को जारी रखें। चिकित्सा गश्ती दल ने केसरी हिल गांव के ग्रामीणों के साथ बातचीत की और भारतीय सेना द्वारा हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। महामारी के दौरान आवाम को राहत प्रदान करने में भारतीय सेना के प्रयासों की स्थानीय लोगों ने सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें