फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइक आपस में टकराईं, दो लोग गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरबनी। पहाड़ी क्षेत्र के गांव देवक में दो बाइक की आपस में टक्कर होने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद एक को जम्मू रेफर किया गया, जबकि दूसरे को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार देवक गांव में तीखे मोड़ पर दोनों बाइक में टक्कर हो गई। हादसे में गौरव शर्मा पुत्र सतपाल निवासी हथल और शांति कुमार पुत्र देवराज निवासी हथल घायल हो गए। दोनों को पुलिस ने उपजिला अस्पताल पहुंचाया। यहां से बाद में गौरव शर्मा को जम्मू मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया, जबकि शांति कुमार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें