फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में आज से बिगड़ेगा मौसम का मिजाज

Wed, 16 Mar 2016 11:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू

सार

  • रियासत में 20 तक मौसम खराब रहेगा
  • तीसरे दिन भी आठ घंटे ही खुल पाया हाईवे
  • खराब मौसम के चलते कटड़ा-सांझी छत चॉपर सेवा भी प्रभावित
  • जिला प्रशासन को आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी जरूरी इंतजाम करने के निर्देश
विज्ञापन
बारिश - फोटो : demo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौसम अपना रौद्र रूप दिखाने के लिए फिर तैयार है। रियासत में बुधवार शाम से अधिकांश हिस्सों में बादल छा गए। मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक वीरवार से अगले 48 घंटों में राज्य के अधिकतर हिस्सों में भारी बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। 
विज्ञापन


खराब मौसम का असर 20 मार्च तक रहेगा। बुधवार को तीसरे दिन भी जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग सुबह छह बजे से दोपहर दो बजे तक आठ घंटे ही खोला जा सका। ट्रैफिक कंट्रोल रूम के अनुसार मौसम के मुताबिक ही वीरवार को हाईवे खोला जाएगा। 

रामबन-बनिहाल के बीच पहाड़ों से पत्थर गिरने के साथ भूस्खलन की घटनाएं लगातार हो रहीं हैं। खराब मौसम के चलते कटड़ा-सांझी छत चॉपर सेवा भी प्रभावित हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मू में बार‌िश की संभावना - फोटो : amar ujala
बारिश और बर्फबारी प्रभावित इलाकों में जिला प्रशासन को आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी जरूरी इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं। मौसम के लगातार खराब रहने की सूरत में बिजली के साथ पेयजल आपूर्ति पर भी असर रहेगा।

डोडा, किश्तवाड़, महानपुर, बिलावर, राजोरी, पुंछ सहित कश्मीर के पहाड़ी क्षेत्रों में खराब मौसम का अधिक असर हो सकता है। इस बीच, न्यूनतम माइनस 5.5 डिग्री सेल्सियस पारे के साथ विश्व विख्यात स्कीइंग पर्यटक स्थल गुलमर्ग सबसे सर्द रहा। 

​श्रीनगर में बुधवार को दिन का अधिकतम पारा 15.5, श्री अमरनाथ गुफा के बेस कैंप पहलगाम में सामान्य से दो डिग्री अधिक 12.6, गुलमर्ग में 2.8, लेह में 7.9 और न्यूनतम माइनस 5.0, कारगिल में अधिकतम 10.6 और न्यूनतम माइनस 2.5 डिग्री सेल्सियस पारा रहा। जम्मू में दिन का अधिकतम तापमान दो डिग्री गिरकर 24.2 और श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में 23.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें