फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'उपचुनाव का स्थगन महबूबा सरकार की नाकामी'

Thu, 21 Apr 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
उमर अब्दुल्ला नेकां के कार्यकारी अध्यक्ष हैंं। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
विपक्षी दल नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस ने रियासती सरकार के आग्रह पर चुनाव आयोग की ओर से स्थगित किए गए अनंतनाग विधानसभा उप चुनाव को महबूबा सरकार की नाकामी बताया है। 
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेशनल कांफ्रेंस के कार्यकारी प्रधान उमर अब्दुल्ला की ओर से जारी बयान में कहा गया हैं कि कानून व्यवस्था का हवाला देकर रियासती सरकार के आग्रह पर स्थगित किए गए उपचुनाव से साबित होता है कि मुख्यमंत्री महबूबा लोगों का सामना करने से डर रही हैं। उनका कहना है पीडीपी भाजपा गठबंधन सरकार को उप चुनाव में हार का आभास हो चुका था।

महबूबा सत्ता के लिए सियासी समर्पण करने के बाद जान चुकी हैं कि कश्मीर में माहौल उसके खिलाफ है। इसी वजह से महबूबा ने सत्ता के बाद अपने पहले ही टेस्ट का सामना करने के बजाए इससे भागने का रास्ता चुना। 
विज्ञापन


कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रविंद्र शर्मा ने अनंतनाग विधानसभा सीट पर उप चुनाव स्थगित होने को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा है कि राज्य गठबंधन सरकार खासतौर से पीडीपी की ओर से हार स्वीकार करने जैसा फैसला है।

उनका कहना है कि चुनाव आयोग को कानून व्यवस्था का हवाला देकर राज्य सरकार का चुनाव स्थगित करवाना हार मानने जैसा ही है। उनका कहना है कि कांग्रेस व अन्य पार्टियां उप चुनाव के लिए जोरशोर से जुटी थीं और 16 मई को उपचुनाव करवाने के फैसले का स्वागत कर रही थीं। कांग्रेस ने चुनाव आयोग से जल्द उप चुनाव करवाने और अपने फैसले की समीक्षा करने की मांग भी की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें