फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहाते समय बालक नदी में बहा, तलाश जारी

विज्ञापन
पुलस्त नदी में बह गए बालक की तलाश करते हुए। संवाद - फोटो : POONCH
विज्ञापन
पुंछ। नगर के डूंगस क्षेत्र में मंगलवार देर शाम को श्मशान घाट के करीब पुलस्त नदी में नहाते समय एक 12 वर्षीय बालक नदी के तेज बहाव के साथ बह गया। उसके साथ मौजूद अन्य बच्चों ने इस बात की जानकारी परिजनों को दी तो मातम पसर गया। बड़ी संख्या में लोग बच्चे की तलाश के लिए पुलस्त नदी पर पहुंच गए।
विज्ञापन

इस बीच बच्चे के नदी में बहने की जानकारी मिलने पर एसएचओ पुंछ सुरेश्वर देव सिंह पुलिस एवं एसडीआरएफ के दल के साथ नदी किनारे पहुंच गए और बच्चे की तलाश शुरू कर दी। इस दौरान कई स्थानीय तैराक युवा भी नदी में उतर गए। देर शाम तक बच्चे का कुछ पता नहीं चल पाया था। नदी में बह गए बच्चे की पहचान 12वर्षीय दामिन शेख पुत्र गुलाम रसूल निवासी गांव चंडीमाड़ा तहसील सुरनकोट के रूप में हुई है। चार बहनों का इकलौता भाई दामिन शेख अपनी मां बहनों के साथ मंगलवार को पुंछ नगर के मोहल्ला काजीमोड़ा में अपनी नानी के घर ईद मनाने आया हुआ था। शाम करीब चार बजे वह अपने कुछ हम उम्र साथियों के साथ पुलस्त नदी में नहाने के लिए गया, जहां वह बह गया। ननिहाल में शोक की लहर दौड़ गई है। बच्चे की मां, बहनों और सभी रिश्तेदारों का रो-रोक कर बुरा हाल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें