फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के निचले क्षेत्रों में बारिश और उंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी से तापमान में भारी गिरावट जनजीवन प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। बुधवार सुबह तड़के से जिले के निचले क्षेत्रों में लगातार हल्की बारिश रही और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने से जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों लोरन, डन्ना, सिब, सावजियां, गगड़ियां, उढ़ीपुरा, डोगरेया जैसे क्षेत्रों में तापमान शून्य से नीचे चला गया। वहीं निचले क्षेत्रों में भी तापमान में भारी गिरावट से लोगों की कंपकंपी छूट गई है।
विज्ञापन

एक बार फिर से ठंड बढ़ने से जनजीवन प्रभावित हो कर रह गया है। ताजा बर्फबारी से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बिजली, पानी की सप्लाई पर भी असर पर पड़ा है। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। नगर के बाजारों में भी लोगों की कम ही भीड़ देखने को मिली। वीरवार देर रात तक रूक रूक कर बारिश जारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें