पुंछ। बुधवार सुबह तड़के से जिले के निचले क्षेत्रों में लगातार हल्की बारिश रही और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने से जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों लोरन, डन्ना, सिब, सावजियां, गगड़ियां, उढ़ीपुरा, डोगरेया जैसे क्षेत्रों में तापमान शून्य से नीचे चला गया। वहीं निचले क्षेत्रों में भी तापमान में भारी गिरावट से लोगों की कंपकंपी छूट गई है।
एक बार फिर से ठंड बढ़ने से जनजीवन प्रभावित हो कर रह गया है। ताजा बर्फबारी से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बिजली, पानी की सप्लाई पर भी असर पर पड़ा है। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। नगर के बाजारों में भी लोगों की कम ही भीड़ देखने को मिली। वीरवार देर रात तक रूक रूक कर बारिश जारी थी।